रोटरी क्लब उदयपुर एलिट द्वारा वृक्षारोपण

रोटरी क्लब वसुधा ने मनाया 4 चार्टर डे

 | 
rotary club

चार्टर सदस्य हुए सम्मानित

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर वसुधा ने अपना चैथा चार्टर दिवस फील्ड क्लब में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया। क्लब अध्यक्ष डॉ.सुषमा अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर क्लब के सभी चार्टर सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने केक काटने की रस्म का आनंद लिया और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रसतुति दी गई।

सचिव गरिमा बोर्दिया, आईपीपी मीना मांडोत, पूर्व सचिव दीप्ति राठौड़, सुमन मेहता, आशालता सिंघवी, कनकलता कावड़िया, संगीता तातेड़, मंजू माहेश्वरी, शीला जागेटिया और अन्नपूर्णा गौड़ मौजूद थी। क्लब को इस अवसर पर रोटरी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर मेहता, प्रांतपाल अशोक मंगल, सहायक प्रांतपाल संदीप जोधावत, क्लब सलाहकार मधु सरीन और चार्टर्ड अध्यक्ष शकुंतला पोरवाल की ओर से शुभकामनाएं व बधाई संदेश प्राप्त हुए।

रोटरी क्लब उदयपुर एलिट द्वारा वृक्षारोपण

रोटरी एलिट द्वारा केवड़ा ग्राम में एवं पुलिस चैकी जावरमाइंस में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं सचिव अक्षय जैन ने बताया कि क्लब द्वारा दोनों स्थानों पर नीम, चम्पा, नींबू, आम, कदम, अमरूद, कचनार आदि के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस  अवसर पर क्लब के अधिकतम सदस्यों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा रखने का संकल्प किया।

\कार्यक्रम में क्लब सदस्य सुधीर दुग्गड, आनंद दमानी, आशीष छाबड़ा, सुनील वस्तावत, कमलेश तलेसरा, आशीष चोर्डिया, विकास श्रीमाली, हिमांशु जैन आदि सदस्य उपस्थित रहें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News