नगर निगम की ओर से पौधारोपण अभियान का शुभारम्भ
शहर के गुलाबबाग में बुधवार को नगर निगम की उधान समिति की ओर से व्यापक पौध रोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया व महापौर रजनी डांगी ने बोटलपाम के पौधे रोप कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महापौर ने बताया कि चालु मानसून सत्र में बाग में विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधें और रोपे जाए
शहर के गुलाबबाग में बुधवार को नगर निगम की उधान समिति की ओर से व्यापक पौध रोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया। शहर विधायक गुलाबचन्द कटारिया व महापौर रजनी डांगी ने बोटलपाम के पौधे रोप कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महापौर ने बताया कि चालु मानसून सत्र में बाग में विभिन्न प्रजातियों के 101 पौधें और रोपे जाएँगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता गांधी जी की प्रतिमा व गुलाबबाड़ी के पास तथा अन्य आवश्यक जगहों पर भ्रमणार्थियों व पर्यटको के लिये और नई बेंचे भी लगायी जायेगी। उन्होनें बताया कि बाग के नाम के अनुरूप विभिन्न प्रजातियों के गुलाब के पौधे मौसम के अनुसार रोपित किये जायेगें।
इस अवसर पर कटारिया ने लोटन मगरी को संवारने की जरूरत पर जोर दिया। उधान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी,पार्षद राजकुमारी मेनारिया, उधोगपति वीरेन्द्र डांगी, समाजसेवी भंवर सेठ, दीपक बोल्या, अशोक जैन, विष्णु प्रजापत, कजो़डीमल खण्डेलवाल, चंचल अग्रवाल, ओम खोखावत, शंभू जैन, जगदीश मेनारिया आदि ने भी पौधे लगाए। कार्यक्रम में उधान अधीक्षक विष्णु माथुर भी उपस्थित थे।