विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर किया वृक्षारोपण

एश्वर्या काॅलेज द्वारा आज “ग्लोबल वाॅर्मिग” की ज्वलंत समस्या से जूझ रहे शहर के लिये इसका सामधान निकालते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित सघन वृक्षारोपण किया।

 | 

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर किया वृक्षारोपण

उदयपुर 27 जुलाई 2019। एश्वर्या काॅलेज द्वारा आज “ग्लोबल वाॅर्मिग” की ज्वलंत समस्या से जूझ रहे शहर के लिये इसका सामधान निकालते हुए वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित सघन वृक्षारोपण किया।

वन महोत्सव की इसी श्रृंखला के तहत् ऐश्वर्या महाविद्यालय के तत्वाधान में आज छात्र-छात्राओं एंव शिक्षक-गण ने अपनी महत्ती भूमिका निभाते हुए भाँति-भाँति के वृक्षों, नीम, जामुन, युकेलिप्टस, पीपल, बरगद आदि की पौध लगाकर स्वंय श्रमदान कर अपनी भूमिका निभाई।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

पेड़-पौधों के संरक्षण हेतु 28 जुलाई को संपूर्ण विश्व में प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर ऐश्वर्या महाविद्यालय परिसर में पर्यावरणीय कार्यक्रम वृक्षरोपण का आयोजन किया गया। बी.एस.सी. अंतिम वर्ष के छात्र-छात्रा शिवदत्त सिंह, प्रीति सौम्या, बी.एड. के छात्र – उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा, आयुष, प्रचित, ज्योति, शिवानी, एंव डी.एल.एड. के छात्र – छात्राओं रेणुका, संगीता, राहुल चौधरी ने प्रकृति संरक्षण दिवस पर जीव-जंतुओं की सुरक्षा हेतु सभी को जागरूक करने के लिए सुझाव दिए। छात्र शिवदत्त ने बताया कि जिस प्रकार ”हरियालो राजस्थान“ की मुहिम चल रही है उसी प्रकार यह मुहिम पूरे विश्व में चलानी होगी तभी प्रकृति का संरक्षण संभव है।

कार्यक्रम में ऐश्वर्या महाविद्यालय के विद्यार्थी, संचालक, एंव समस्त शिक्षक-गण सम्मिलित हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News