सिटी रेलवे स्टेशन के पार्क में वृक्षारोपण

उदयपुर रेल्वे सिटी स्टेशन पर आज पार्क में पर्यावरण में सहयोग व उदयपुर को हराभरा करने के उद्देश्य से नीम के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया।

 | 

सिटी रेलवे स्टेशन के पार्क में वृक्षारोपण

उदयपुर रेल्वे सिटी स्टेशन पर आज पार्क में पर्यावरण में सहयोग व उदयपुर को हराभरा करने के उद्देश्य से नीम के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया।

रेल्वे स्टेशन अधिक्षक एम.एस. यादव ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रजनी डांगी थी। अध्यक्षता क्षेत्रिय रेल्वे अधिकारी हरफुलसिंह चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि उधान समिति के अध्यक्ष सत्यानारायण मोची, रेल्वे सलाहकार समिति के सदस्य जिनेन्द्र शास्त्री, माया कुम्भट, यूआर्इटी के ट्रस्टी एवं पार्षद फूलसिंह मीणा थे।

सभी ने नीम के पोधे लगाकर वृक्षारोपण किया एवं पार्क को हराभरा रखने का संकल्प लिया। रेल्वे सलाहकार समिति, उदयपुर के सदस्य जिनेन्द्र शास्त्री ने कहा कि रेल्वे के साथ चर्चा कर किसी संस्था को इस पार्क को सुन्दर एवं मनोरम बनाने के लिये गोद दिया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News