जिला स्तरीय वन महोत्सव के मौके पर पौधारोपण
उदयपुर शहर में 64वां जिला स्तरीय वन महोत्सव के मौके पर ए वन स्कूल व यूनिवर्सिटी के छात्रों ने पौधारोपण में साथ मिलकर 500 पौधे रौपे। विद्यार्थियों ने पौधे लगाकर वृक्षों का हमारे जीवन में अहम् स्थान होने का संदेश दिया।

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वन सरक्षक अधिकारी के के गर्ग और जिला कलेक्टर आशुतोष एटी पेडणेकर मोजूद थे।
गर्ग ने सभी छात्रों की होसला आफजाई करते हुए कहा की हर छात्र को हर माह में एक पौधा लगाना चाहिये। अपने परिजनों ओर अपने मित्रो को भी वृक्षरोपण के लिए बढ़ावा देना चाहिए। उधर पेडणेकर ने तिरंगे के हरे रंग का महत्व बताते हुए कहा की हरा रंग हरियाली का मेसेज देता है। हर भारतीय को इसका महत्व समझाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए।