वातावरण को हरा-भरा रखने को लेकर वृक्षारोपण
शहर के हिरणमगरी सेक्टर 9 स्थित हसमुख सेवा संस्थान मे युवा संगठन गलोबल युथ क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया। आयोजन का नेत्तृव अकिंत पचौली ने किया।
शहर के हिरणमगरी सेक्टर 9 स्थित हसमुख सेवा संस्थान मे युवा संगठन गलोबल युथ क्लब द्वारा पौधारोपण किया गया। आयोजन का नेत्तृव अकिंत पचौली ने किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान परिसर मे 40 से अधिक वृ़क्ष लगाये गये। क्लब के प्रियांक अग्रवाल ने बताया कि वातावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने के उदेश्य को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युथ क्लब के चेयरमैन प्रियांक अग्रवाल, सस्थान के संस्थापक भगवान लाल व्यास सहित संस्थान के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।