गिट्स परिसर में आने वाले मानसून के तहत वृक्षारोपण
गीतांजली इंस्टिट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज, डबोक, उदयपुर में गिट्स परिवार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसके तहत काॅलेज परिसर के भूभाग पर विभिन्न प्रकार के पौधे गिट्स के डायरेक्टर, प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-छात्राऐं व एन.सी.सी. इकाई द्वारा रोपे गये।

संस्थान के डायरेक्टर डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी लोगों को अपनी जवाबदेही समझनी होगी । शान्तिपूर्ण व स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमारे आस-पास स्वच्छ वातावरण का होना बहुत जरूरी हैं। बढते हुए प्रदुषण को रोकने में पेड-पौधों की भूमिका अहम् हैं लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक करने व काॅलेज परिसर को हरा भरा करने के लिए यह वृक्षारोपण किया गया।
संस्थान के वित्त नियंत्रक बी. एल. जांगिड़ ने पर्यावरण के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि लोग पेड पौधों की महत्ता को समझे। पौधे हमारे स्वच्छ समाज के अभिन्न अंग हैं। पेड पौधों की महत्ता से अन्जान लोग इसकी कटाई में लगे हुए हैं। जिससे पर्यावरण के संतुलन का खतरा पैदा हो गया हैं। जो कभी सुखा व कभी अतिवृष्टि के रूप में सामने आता हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित एम.बी.ए. डायरेक्टर डाॅ. पी.के. जैन, वाइस प्रिंसिपल डाॅ. पी.सी. बापना व डीन स्टुडेन्ट अफेयर प्रो. राजीव माथुर सहित सभी प्राध्यापकों ने पर्यावरण के बारे में अपने विचार व्यक्त किये तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।