पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए हुआ वृक्षारोपण

श्रीराम कालेज आफ टीचर्स एज्यूकेशन द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय, लकड़वास में आयोजित दस दिवसीय खण्ड शिक्षण अभ्यास कार्यक्रम के अन्तर्गत आज प्रथम दिवस पर संयोजक डॉ. रमेश जोशी व कार्यक्रम प्रभारी साधना जैन के निर्देशन में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने एवं हरित क्रांति को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 | 

दाधीच ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम विजया शर्मा, डॉ. अनिल दशोरा एवं डॉ. रमेश जोशी के द्वारा कराया गया जिसमें स्थानीय विधालय के छात्र-छात्राओं तथा महाविधालय के छात्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विधार्थियों द्वारा नीम, आशापाल, शीशम, पीपल एवं औषधीय पौधे जिसमें तुलसी, बिलपत्र आदि विभिन्न प्रकार के वृक्ष रोंपे गए।

छात्राध्यापक मो. शाहरूख खान एवं हरीश माली ने विधार्थियों को वृक्षारोपण का महत्व समझाते हुए बताया कि पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने के लिये वृक्षारोपण करना जरूरी है तथा विधार्थी जीवन में हर बालक को अपने घरों के आस-पास वृक्षारोपण करना चाहिये।

जैसे एक पिता अपने पुत्र का पालन पोषण करता है उसी प्रकार हमें भी पेड़ पौधों का पालन पोषण करना चाहिये।

वृक्षारोपण में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों की व्यवस्था छात्राध्यापक अशोक चौधरी व प्रदीप चौधरी ने की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News