डॉक्टर्स डे पर किया पौधरोपण
नगर स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र धानमण्डी द्वारा आज डॉक्टर्स डे पर चिकित्सालय परिसर में 5 नीम के पौधों का रोपण कर इस दिवस को हर्षोल्लास के रूप में मनाया।
नगर स्वास्थ्य प्रशिक्षण केन्द्र धानमण्डी द्वारा आज डॉक्टर्स डे पर चिकित्सालय परिसर में 5 नीम के पौधों का रोपण कर इस दिवस को हर्षोल्लास के रूप में मनाया। डिस्पेन्सरी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता बड़जात्या ने बताया कि चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कर चिकित्सक एवं हॉस्पिटल का स्टॅाफ इसकी पूर्णतः देखरेख करेगा। डॉ. बड़जात्या ने कहा कि चिकित्सक हर समय अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए तैयार रहता है। इस अवसर पर चिकित्सालय इंचार्ज डॅा. चंदन, डॉ. अरूण, डॉ. छवि, डॉ. अंकित, देवेन्द्रसिंह राव मौजूद थे।