सी टी ऐ ई में प्लास्टिक कल्चर कार्यशाला

एमपीयुएटी के संघटक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्लास्टिक कल्चर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. उमाशंकर शर्मा, कुलपति, एमपीयुएटी द्वारा किया गया।

 | 
सी टी ऐ ई में प्लास्टिक कल्चर कार्यशाला

आज दिनांक 15 दिसम्बर 2016 को एमपीयुएटी के संघटक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्लास्टिक कल्चर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. उमाशंकर शर्मा, कुलपति, एमपीयुएटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.एस.एन. झा, उपमहानिदेशक (पीई), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने की।

इस अवसर पर उन्होने बताया कि कृषि में प्लास्टिक की तकनिकी किसानो के लिए बहुत ही उपयोगी है। जबकि यह सस्य क्रियाओ के अनुरूप हो तथा पोलीहाऊस भी फसल आधारित होने चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डा. ब्रह्मसिंह ने बताया कि कृषि के उपयोग में आने वाला प्लास्टिक जैव अपघटित होना चाहिए ताकि इसके होने वाले प्रदुषण के दुष्परिणामो से बचा जा सके। उन्होने बताया कि प्लास्टिक तकनीक का उपयोग मछली उत्पादन, पशुधन के साथ साथ मुर्गीपालन हेतु पोलीहाऊस बनाना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. उमाशंकर शर्मा ने बताया कि कृषि में प्लास्टिक तकनिक का उपयोग मुख्यतया बूंद बूंद सिंचाई, फव्वारा सिंचाई, पोलीहाऊस तथा मल्च के रूप में होता है जो कि अन्य विकसित देशो की तुलना में बहुत कम है। डा. आर. के. गुप्ता, निदेशक, आई. सी. ए. आर.- सी.आई.पी.एच.ई.टी. लुधियाना ने बताया कि हमारे वैज्ञानिको मे बहुत अधिक क्षमता है लेकिन इसे प्रोत्साहन की आवश्यकता है तथा अनुसंधान का लाभ उपयोगकर्ताओ तक पहुंचना अति आवश्यक है।

परियोजना समन्वयक डा. आर. के. सिंह ने बताया कि यह परियोजना वर्ष 1988 में देश के केवल मात्र 4 केन्द्रो पर शुरू की गयी थी जो आज देशभर में 14 केन्द्रो पर चल रही है। इस परियोजना में पिछले 28 वर्षो से किसानो की आजिविका बढाने के साथ साथ जल उत्पादकता बढाने की विभिन्न तकनिकीयो पर काम कर रही है। इस कार्यशाला में आए विशिष्ट अतिथियो एवं वैज्ञानिको का स्वागत उदयपुर केन्द्र के प्रभारी डा. एस. आर. भाखर ने तथा धन्यवाद प्रस्ताव डा. श्रीधर सिंह लखावत ने दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति उर्मिला चौधरी ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News