उदयपुर के खिलाडियों ने जीते स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पदक

राजस्थान ओपन स्पीड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप राजस्थान रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 29 अगस्त से 31 अगस्त तक जोधपुर के गौशाला मैदान में आयोजित की गयी।

 | 

कोच मंजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के श्री राम स्केटिंग क्लब कि  कृपा वर्मा ने 2 स्वर्ण 1 रजत , जगतप्रताप ने 3 स्वर्ण , उत्तमवीर ने 2 कांस्य 1 रजत , अर्जुन ने 3 रजत , आदित्य ने 2 रजत 1 स्वर्ण , वत्सल ने 1 स्वर्ण 1 रजत 1 कांस्य ,  अव्य ने 3 रजत ,साहिल ने 1 कांस्य , सुनील ने 2 रजत , प्रांजल ने 2 रजत , चाहत ने 2 कांस्य मैडल जीते।

टीम के साथ सह कोच पुष्पेन्द्र सिंह और टीम मैनेजर नीलिमा आर्य भी थे। उदयपुर आने पर टीम का श्री राम स्केटिंग क्लब द्वारा स्वागत किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News