‘धरोहर 2019’ मे खिलाडियो ने दिखाया दम
बी.एन. विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय मे चल रहे 'धरोहर 2019' मे हुई विभिन्न प्रतियोगिता हुई। फार्मेसी डीन डाॅ. महेन्द्र सिंह राणावत, प्रो. युवराज सिंह सारंगदेवोत, प्रो. चेतन सिंह चौहान, प्रो. कमल सिंह राठौड़ आदि ने परिणामों की घोषणा कर विजेताओ को पुरस्कार वितरण किये।

बी.एन. विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय मे चल रहे ‘धरोहर 2019’ मे हुई विभिन्न प्रतियोगिता हुई। फार्मेसी डीन डाॅ. महेन्द्र सिंह राणावत, प्रो. युवराज सिंह सारंगदेवोत, प्रो. चेतन सिंह चौहान, प्रो. कमल सिंह राठौड़ आदि ने परिणामों की घोषणा कर विजेताओ को पुरस्कार वितरण किये।
क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक डाॅ. कमल सिंह राठौड़ व डाॅ. प्रदीप गोयल ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सेमीफाइनल बी. फार्म. तृतीय वर्ष तथा डी. फार्म द्वितीय वर्ष के बीच हुआ जिसमे बी.फार्म तृतीय विजयी रही। तथा दूसरा सेमीफाइनल बी. फार्म. प्रथम तथा बी.फार्म चतुर्थ के मध्य हुआ जिसमे बी. फार्म प्रथम ने धुंआधार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर मे 198 रनो का स्कोर खडा किया जिसमं प्रतीक रावल ने 130 रनो की पारी खेली जिसमे उसने 16 छक्के लगाये। फाइनल मे बी.फार्म प्रथम तथा बी. फार्म तृतीय का मुकाबला खेला गया उसमें बी.फार्म प्रथम ने जीत हासिल की, मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार प्रतीक रावल को दिया गया। महिला क्रिकेट मे बी.एन.सी.पी. विजेता रही।
कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता के संयोजक रजत वैष्णव, विजेता प्रथम हितेन्द्र सोलंकी और द्वितीय लीना शर्मा व देवराज सिंह रहे। सलाद सज्जा संयोजक डाॅ प्रिया काम्बले, विजेता प्रथम अनिल जैन, जशोदा चौधरी व द्वितीय लीना शर्मा, कीर्ति जालोरा रहे। केरम प्रतियोगिता के संयोजक सी.एस.शर्मा विजेता प्रथम पुरुष वर्ग में पार्थ व अमित तथा महिला मे प्राची व्यास, नितिशा जोशी रही व पोस्टर मे बुरहानुद्दीन प्रथम रहे।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
फेस आर्ट के संयोजक जितेन्द्र सिंह राजावत, विजेता प्रथम योगिता व एवीन द्वितीय सेजल व किंशुक रहे। एथलिटिक्स प्रतियोगिता के संयोजक डाॅ. रवीन्द्र काम्बले विजेता प्रथम पुरुष 100 मीटर मिथुन रावल, द्वितीय चिराग चौबे, महिला 100 मीटर में प्रथम हेमलता सालवी व द्वितीय कमल कुॅवर रहे। पुरुष 400 मीटर मे प्रथम रमेश कुमार व द्वितीय स्वप्निल पांचाल रहे पुरुष वर्ग मे लम्बी कूद मे प्रथम अरविन्द कुमार व द्वितीय कैलाश चौधरी महिला वर्ग में प्रथम अयाना जैन व द्वितीय चौधरी कंचन, पुरुष वर्ग गोला फेंक में प्रथम चिराग चौबे व द्वितीय विनोद कुमार रहे महिला वर्ग गोला फेक मे प्रथम ममता चुण्ड़ावत व द्वितीय हेमलता सालवी रहे भाला फेंक मे प्रथम महेश कुमार देवड़ा व द्वितीय भूपेन्द्र सिंह रहे।