कटारिया को गृहमंत्री बनाने पर हर्ष
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा गुलाबचंद कटारिया को गृहमंत्री बनाने, किरण माहेश्वरी को केबिनेट में लेने तथा जीतमल खांट को राज्यमंत्री बनाने पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया को गृह मंत्रालय देने से जहां राज्य की पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलेगी वहीं किरण माहेश्वरी एवं जीतमल खांट को मंत्रिमंडल में शामिल करने से मेवाड़ की समस्याओं के शीघ्र समाधान में सहायता मिलेगी।
यहां के लोगों की भावनाओं के अनुरूप उनकी कार्ययोजना तैयार हो सकेगी।