मतदाता जागरूकता के तहत मतदान प्रतिशत बढाने की ली शपथ
मुख्य आयोजना अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्ेश्य से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न सगठनों महाविद्यालयों चेम्बर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न संगठनों को शपथ दिलायी जायेगी।

मुख्य आयोजना अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्ेश्य से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न सगठनों महाविद्यालयों चेम्बर ऑफ कॉमर्स के विभिन्न संगठनों को शपथ दिलायी जायेगी।
दवे ने आगे बताया कि आसन्न नगर निगम चुनाव मे मतदाताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चत हो इसलिए उन्हें मतदान करने की प्रति जागरूक करना होगा एवं मतदाता जागरूक रह कर मतदान करें ।
स्वीप प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा ने गुरू नानक स्नातकोत्तर महाविद्यालय हिरण मगरी सेक्टर 4 की 2000 छात्राओं प्राध्यापकों एवं प्राचार्य तथा स्टाफ ने 2000 छात्राओं ने नगर निगम के होने वाले चुनावों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढाने हेतु अपने पडोसियो एवं रिश्तदारो को मतदान करने हेतु शपथ एवं संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रत्येक छात्र एवं छात्रा ने कम से कम 25 रिश्तेदारों एवं पडेासियो का मतदान करने के लिए प्रोत्साहन करने की शपथ लेते हुए कहा की हम मतदाता जागरूकता के लिए रैली एवं विभिन्न प्रतियोगिताऐं अपनी स्कूल में करायेगें।
इस अवसर पर गुरू नानक प्राचार्य एन.एस. राठौड, अनिल चतुर्वेदी सहित प्राध्यापको ने छात्रों को मतदान के पूनीत कार्य में पडोसियों एवं रिश्तेदारों को मतदान प्रतिशत को बढाने के लिए अपना योगदान देने की अपील की तथा साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से सम्बन्धित नारों केा लगाकर मतदाताओं में प्रेरित करने की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने कहा कि उदयपुर जिला राजस्थान में नगर-निगम के होने वाले चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के साथ भारत में पहला जिला बने।
