भाषा संस्कृति के संरक्षण के लिया संकल्प


भाषा संस्कृति के संरक्षण के लिया संकल्प

राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल करने हेतु प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पोस्ट कार्ड अभियान की शुरूआत संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में शुरू किया गया।

 

भाषा संस्कृति के संरक्षण के लिया संकल्प

राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनुसूचि में शामिल करने हेतु प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम पोस्ट कार्ड अभियान की शुरूआत संभाग प्रभारी तनवीर सिंह कृष्णावत के नेतृत्व में शुरू किया गया।

उन्होने कहा कि आज देश के हर राज्य में वहां की बोली जाने वाली भाषा को मान्यता मिली है तथा उसी भाषा में कार्य करने वालो को प्राथमिकता दी जाती है लेकिन राजस्थान में ऐसा नहीं है। उन्होने कहा कि संभाग स्तर पर इस अभियान को चलाया जायेगा।

पोस्ट कार्ड अभियान उदयपुर शहर के प्रमुख चौराहो, स्कूल, कॉलेज एवं कॉलोनीवासियों को भी पोस्ट कार्ड अभियान में जोड़ा जायेगा तथा 21 फरवरी विश्व भाषा दिवस पर दिये जाने वाले धरने पर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो इसका प्रयास किया जायेगा।

उंन्होनें कहा कि इसमें उदयपुर शहर के सांसद तथा विधायक को भी इसमें जोड़ा जाकर राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाये जाने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कमलेन्द्र सिंह पंवार, संभाग पाटवी घनश्याम सिंह भीण्डर, भंवर सिंह अखेपुर, जिला महामंत्री कृष्णकांत नाहर, जिला पाटवी जयंत ओझा, प्रशांत भण्डारी संभाग महामंत्री, डॉ. दिलिप सिंह चौहान, शहर पाटवी ओम पारीक, लोकेश शर्मा, सुनील राजपुरोहित, जिला पाटवी जयंत ओझा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थें।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags