समाज से भ्रष्ट्राचार खत्म करने का लिया संकल्प

समाज से भ्रष्ट्राचार खत्म करने का लिया संकल्प

हमारे देश की आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्ट्राचार बहुत बडी बाधा है। सभी हित धारको जैसे सरकार, नागरिको और निजी क्षेत्र को भ्रष्ट्राचार के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उक्त विचार राष्ट्रीय कृषि और ग्रामिण विकास बैक (नाबार्ड) द्वार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ के तहत उदयपुर के सेक्टर-6 स्थित गायत्री सेवा संस्थान-सभागा

 

समाज से भ्रष्ट्राचार खत्म करने का लिया संकल्प

हमारे देश की आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्ट्राचार बहुत बडी बाधा है। सभी हित धारको जैसे सरकार, नागरिको और निजी क्षेत्र को भ्रष्ट्राचार के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उक्त विचार राष्ट्रीय कृषि और ग्रामिण विकास बैक (नाबार्ड) द्वार पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ के तहत उदयपुर के सेक्टर-6 स्थित गायत्री सेवा संस्थान-सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला विकास प्रबधक, नाबार्ड उदयपुर शशिकमल ने व्यक्त किए।

इस अवसर पर गायत्री सेवा संस्थान के निदेशक डाॅ. शैलेन्द्र पण्ड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबार्ड द्वारा पूरे प्रदेश में 30 अक्टूबर 2018 से 03 नवम्बर 2018 तक ’’भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओं’’ विषय पर जन- जागरूकता हेतु सतर्कता जागरूकता सप्ताह का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत आज के कार्यक्रम मे उदयपुर जिलें के विभिन्न ग्राम पंचायतो में कार्यक्रम कार्यकत्ताओ को शपथ दिलाई गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

कार्यक्रम में ओ.पी. मुथा समन्यक वित्तिय साक्षरता उदयपुर, एस.बी.आई., बालिका शिक्षा कार्यक्रम के परियोजना समन्यक मनिष शर्मा परियोजना अधिकारी जिग्नेश दवे ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के अन्त मे सभी प्रतिभागीयो ने संकल्प लेते हुए भ्रष्ट्राचार मुक्त भारत की स्थापना हेतू कार्य करने की बात कही कार्यक्रम का संचालन ई-शक्ति परियोजना परमवीर सिंह ने किया ।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal