शिक्षा के लिए की आर्थिक मदद के बदले जीवन में एक पौध लगाने की ली शपथ

लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने शिक्षा लेना जीवन में अनिवार्य है अपने कार्यक्रम के तहत आज सोसायटी कार्यालय में 13 छात्रा-छात्राओ को आर्थिक मदद दी गई। जिसमें स्कूल फीस, ड्रेसेस, किताबे, कॉपिया, पेंसिल, पेन, रबर और शापनर वितरित किये गये।

 | 

शिक्षा के लिए की आर्थिक मदद के बदले जीवन में एक पौध लगाने की ली शपथ

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी ने शिक्षा लेना जीवन में अनिवार्य है अपने कार्यक्रम के तहत आज सोसायटी कार्यालय में 13 छात्रा-छात्राओ को आर्थिक मदद दी गई। जिसमें स्कूल फीस, ड्रेसेस, किताबे, कॉपिया, पेंसिल, पेन, रबर और शापनर वितरित किये गये।

सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया की अब तक 28 स्टूडेंट्स को मदद दी गई हैं। सभी स्टूडेंट्स के चेहरों पर खुशी नजर आने लगीं अब वो अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगे। विद्यार्थियों ने बताया की इस मदद के बाद बड़ी मेहनत के साथ शिक्षा लेकर एक सफल भारतीय नागरिक बनेंगे। सोसायटी हर साल स्टूडेंट्स की मदद करती आयी हैं।

डॉ अगवानी ने बताया की 15 सितम्बर के बाद सिलाई मेहँदी बेसिक कम्प्यूर की क्लासेस शुरू की जा रही हैं,साथ ही रोजगार के लिए ट्रेनिंग सेंटर शुरू किये जायेंगे। डॉ.अगवानी ने बताया कि आगे और भी जरूरतमंद बच्चों कीं मदद की जायगी ।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उन्होंने बताया कि जिन स्टूडेंट्स की आर्थिक मदद दी जाती हैं उनको अपनी जिदगी में एक पौधा लगाना अनिवार्य है,साथ ही प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करें, इसका वादा लिया जाता हैं। जल्दी ही हर स्कूलों में जाकर जागृति दी जायगी। डॉ.अगवानी ने बताया कि 29 दिसम्बर को होने वाले सामुहिक शादी सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गये हैं।

डॉ. खलील ने बताया अक्टूबर माह में जिन वधुओ और रक्तदाता के प्लॉट खुले है वो वितरित किये जायेंगे। उन सभी को सोसायटी के नियमुनासर रजिस्ट्री और कन्वर्ट की राशि जमा करनी होगी। इस मौके पर मौलाना आस मोहम्मद ,शमीम बानो, छोटू खान, उज्मा शरीफ मौजूद थे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News