विश्व साईकिल दिवस की पूर्व संध्या पर साईकिल चलाने का लिया संकल्प
विश्व साईकिल दिवस की पूर्व संध्या पर आज डॉ. प्रदीप कुमावत के नेतृत्व में हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र में संकल्प पत्र भर रोज साईकिल चलाने का संकल्प लिया गया। डॉ. कुमावत 3 साल में 9 हजार किलोमीटर साईकिल चला चुके है। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमावत, हेमन्त उपाध्याय, कमल व्यास, राजेश भारती, पुष्कर शर्मा, निर्मल भट्ट, निर्मला सोनी, शिवनाथ योगी, उमेश नागदा सहित अनेक उपस्थित थे।
विश्व साईकिल दिवस की पूर्व संध्या पर आज डॉ. प्रदीप कुमावत के नेतृत्व में हिरण मगरी उपनगरीय क्षेत्र में संकल्प पत्र भर रोज साईकिल चलाने का संकल्प लिया गया।
डॉ. प्रदीप कुमावत न सिर्फ साईकिलिंग को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे है वरन् स्वयं भी 3 साल से साईकिल चला रहे है। इतना ही नहीं आमजन को भी साईकिल से जोड़ने के लिये जिलाधीष से मिलकर शहर में साईकिल कियोस्क लगाने तथा रोटरी क्लब व अन्य संगठनो द्वारा साईकिल भेंट करना का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। साईकिलिंग का ऐसा जुनून कि साईकिलिंग को बढ़ावा देने के लिये शहर तथा आसपास क्षेत्रों में अनेक बार तथा उदयपुर से नाथद्वारा तक साईकिलिंग रैली का भी करा चुके है।
डॉ. कुमावत 3 साल में 9 हजार किलोमीटर साईकिल चला चुके है। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमावत, हेमन्त उपाध्याय, कमल व्यास, राजेश भारती, पुष्कर शर्मा, निर्मल भट्ट, निर्मला सोनी, शिवनाथ योगी, उमेश नागदा सहित अनेक उपस्थित थे।