हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में PM मोदी रचेंगे इतिहास, 26800 करोड़ रुपये की देंगे बड़ी सौगात

 | 
हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ को मिलेंगी 26800 करोड़ की सौगात, देखें PM मोदी क्या-क्या करेंगे ऐलान ?  

Udaipur Times, PM Modi Visit Haryana : हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। PM मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के साथ ही हरियाणा और पंजाब तथा दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 26 हजार 800 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले है।

जानकारी के अनुसार आज हरियाणा के जींद की धरती से प्रदेश को 14 हजार 700 करोड़, चंडीगढ़ में 6600 करोड़ और फिर जालंधर से पंजाब में 5470 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है। PM मोदी आज सबसे पहले जींद की धरती पर आएंगे, जहां सुबह 11 बजे जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक एकलव्य स्टेडियम में दर्जनभर विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण के बाद जनसभा होगी। यहां से प्रधानमंत्री चंडीगढ़ जाएंगे, जहां दोपहर करीब 1:45 बजे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत जालंधर पहुंचकर रेल एवं सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। Haryana News

क्यों खास है यह ट्रेन?

देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन।
ट्रेन के भीतर ही बनती है बिजली।
केवल जल वाष्प होता है उत्सर्जन ।
लगभग शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीक।

Hydrogen Train: पायलट राजेश कुमार ने कहा कि ये नई तकनीक है। इसमें ज्यादा पावर है। साउंड प्रूफ है। वातावरण में कोई प्रदूषण नहीं है और इसकी गति बहुत अच्छी है।

हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। Haryana News

मिली जानकारी के मुताबिक भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुनिया भर में हाइड्रोजन को ऊर्जा के एक नए स्रोत के तौर पर देखा जा रहा है।

रूट डायवर्ट in Punjab

जानकारी के अनुसार PM के दौरे के कारण जालंधर में शुक्रवार को जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक शाम साढ़े पांच बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। अमृतसर, लुधियाना, जालधर व पठानकोट को जोड़ने वाले इस हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। Haryana News

लुधियाना से अमृतसर वाले वाहन फगवाड़ा, जंडियाला, नकोदर,कपूरथला, सुभानपुर से होकर जाएंगे।

लुधियाना से होशियारपुर और पठानकोट आने-जाने वाले वाहन चंडीगढ़ बाईपास (कोनिका रिजार्ट) मेहटियाना, होशियारपुर, दसूहा होकर भेजे जाएंगे। Haryana News

मोगा से पठानकोट जाने-आने वाले भारी वाहन नकोदर, कपूरथला, सुभानपुर, नडाला वटांडा मार्ग का उपयोग करेंगे।

जालंधर कैंट सहित 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन, नंगल डैम-तलवाड़ा-मुकेरियां नई रेल लाइन का होगा लोकार्पण। Haryana News

PM Modi in Chandigarh

चंडीगढ़ में 6,600 करोड़ के बजट से पीजीआइ में 300 बेड का "एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर" और "एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर" का उद्घाटन होगा, जहां न्यूरो की तमाम बड़ी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। आइटी सिटी से कुराली तक छह-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे भी बनकर तैयार है। पीएम लोकार्पण करेंगे।

PM Modi Visit Jalandhar

दोपहर बाद चार बजे जालंधर पहुंचेंगे पीएम प्रधानमंत्री शुक्रवार को छह माह में दूसरी बार जालंधर आ रहे हैं। वह दोपहर बाद चार बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचेंगे और सवा पांच बजे तक रुकेंगे। यहां 125 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट जैसे नए स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और गुरु रविदास जी के नाम से छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। Haryana News

PM Modi का यह हरियाणा का 18वां दौरा होगा। उनके हरियाणा से लंबे राजनीतिक जुड़ाव को देखते हुए इस यात्रा के अलग मायने हैं। PM मोदी बनने से पहले वे हरियाणा BJP के प्रभारी रह चुके हैं।

PM हरियाणा में 12 हजार 470 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे 157.92 किमी लंबे चार मार्ग दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे (पैकेज-1 से 5) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। Haryana News

जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन संचालित ट्रेनें परिचालन में हैं। Haryana News

PM Modi अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से 20 राज्यों में विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News