देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, तैयारियों का CM भजनलाल ने लिया जायजा

राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई दिशा
 
 | 
Pachpadra Rajasthan Refinery

 

Udaipur Times, Rajasthan News: 29 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रिफाइनरी परिसर और कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। Rajasthan News

मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी की सीडीयू , रिफाइनरी मेन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें रिफाइनरी की कार्यप्रणाली और यहां से तैयार होने वाले विभिन्न सह-उत्पादों के सैंपल दिखाकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तकनीकी व्यवस्थाओं और संचालन संबंधी पहलुओं की भी जानकारी ली। साथ ही, जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए निर्देश दिए। Pachpadra Refinery

आयोजन स्थल पर तैयारियों को लेकर अधिकारियों की ली बैठक

मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी का निरीक्षण कर आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक भी ली। उन्होंने आयोजन स्थल के ले- आउट सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए जनसभा में आमजन के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, साथ ही यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग आपस में समन्वय कर पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण भी दिया। Rajasthan News

इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री 4 जुलाई को देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ बालोतरा में करेंगे। इस रिफाइनरी के माध्यम से देश-प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। साथ ही, यह रिफाइनरी राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी। Pachpadra Refinery

इस दौरान पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, विधायक हमीर सिंह भायल, डॉ अरुण चौधरी, आदूराम मेघवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, एचपीसीएल, एचआरआरएल, जिला प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Rajasthan News
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News