PM मोदी इस महीने मेट्रो कॉरिड़ोर का करेंगे वर्चुएल उद्घाटन, 23 KM लंबे रूट पर होंगे 12 एलिवेटेड स्टेशन

 | 
PM मोदी इस महीने मेट्रो कॉरिड़ोर का करेंगे वर्चुएल उद्घाटन, 23 KM लंबे रूट पर होंगे 12 एलिवेटेड स्टेशन 

Udaipur Times, Pune Metro Line 3 : पुणे मेट्रो लाइन-3 (हिंजवडी-शिवाजीनगर) के पहले चरण का उद्घाटन इसी महीने यानि की सितंबर में हो सकता है। पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री मोदी सितंबर के आखिर तक इस मेट्रो कॉरिडोर का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। पुणे मेट्रो लाइन-3 के पहले चरण में 23 किलोमीटर लंबे रूट पर 12 एलिवेटेड स्टेशन होंगे, जो मान (Maan) को बालेवाड़ी (आरके लक्ष्मण म्यूजियम) से जोड़ेंगे। 

मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने इस चरण के लिए सुरक्षा मंजूरी दे दी है। यह मेट्रो लाइन हिंजवडी राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क में काम करने वाले लाखों IT कर्मचारियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगी। दूसरी लाइनों के उलट, पुणे मेट्रो लाइन-3 का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत टाटा प्रोजेक्ट्स और सीमेंस के जॉइंट कंसोर्टियम द्वारा किया जा रहा है। इसकी देखरेख कि महा-मेट्रो नहीं बल्कि PMRDA कर रहा है। 

हिंजवडी-शिवाजीनगर रूट पर  रहेंगे ये 12 एलिवेटेड स्टेशन

1. मान डिपो
2. हिंजवडी फेज-3
3. हिंजवडी फेज-2
4. हिंजवडी फेज-1
5. विप्रो सर्कल
6. इंफोसिस फेज-2
7. लक्ष्मी चौक
8. मेगापोलिस सर्कल
9. वाकड चौक
10. बालेवाड़ी स्टेडियम
11. बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट
12. आरके लक्ष्मण म्यूजियम (बालेवाड़ी)
दूसरे चरण में, मेट्रो बालेवाड़ी से बानेर, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर और शिवाजीनगर कोर्ट तक चलेगी।

देश के सबसे बड़े IT हब को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

हिंजवडी देश का एक बड़ा IT हब है, जहां रोजाना लाखों IT प्रोफेशनल्स आते-जाते हैं। यह सर्विस हिंजवडी-वाकड फ्लाईओवर और बालेवाड़ी में सुबह और शाम के पीक आवर्स के दौरान लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम (जो अक्सर एक से डेढ़ घंटे तक चलते हैं) से राहत देगी। यह एयर-कंडीशन्ड मेट्रो आधुनिक सुरक्षा मानकों और कॉन्टैक्टलेस टिकटिंग सिस्टम से लैस होगी। पुणे में पहले से ही दो मेट्रो लाइनें - पर्पल लाइन और एक्वा लाइन चल रही हैं, जिनका मैनेजमेंट महा-मेट्रो करती है।

मुंबई-पुणे नमो भारत रूट

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) को मुंबई मेट्रो की गोल्ड लाइन से जोड़ा जा रहा है। हाइपरलूप, सेमी-हाई-स्पीड रेल और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जैसी पहलों का इस्तेमाल करके नवी मुंबई एयरपोर्ट स्टेशन को पुणे मेट्रो के पिंपरी-चिंचवड़ या हिंजवडी स्टेशनों से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है।

पुणे पर्पल लाइन मेट्रो कॉरिडोर - 17.4 किमी लंबा मार्ग

1. पिंपरी-चिंचवड़ (पीसीएमसी) भवन
2. संत तुकाराम नगर
3. नासिक फाटा
4. कसारवाड़ी
5. फुगेवाड़ी
6. दापोडी
7. बोपोडी
8. खड़की
9. रेंज हिल्स
10. शिवाजीनगर
11. जिला न्यायालय (इंटरचेंज)
12. क़स्बा पेठ
13. महात्मा फुले मंडई
14. स्वारगेट (भूमिगत)

पुणे मेट्रो एक्वा लाइन - 16 स्टेशन

1. वनाज
2. आनंद नगर
3. आदर्श कॉलोनी
4. नाल स्टॉप
5. गरवारे कॉलेज
6. डेक्कन जिमखाना
7. छत्रपति संभाजी उद्यान
8. पुणे नगर निगम (पीएमसी) भवन
9. जिला न्यायालय (इंटरचेंज)
10. मंगलवार पेठ
11. पुणे रेलवे स्टेशन
12. रूबी हॉल क्लिनिक
13. बंड गार्डन
14. यरवदा
15. कल्याणी नगर
16. रामवाड़ी

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News