कल PM मोदी जारी करेंगे 2400 करोड़ रुपये, 15 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

 | 
कल PM मोदी जारी करेंगे 2400 करोड़ रुपये, 15 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार 

Udaipur Times, Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana : कल 19 जून 2026 को शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। यह कार्यक्रम देश में रोजगार सृजन और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

सरकारी जानकारी के अनुसार यह वितरण योजना के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। PM-VBRY के तहत अब तक देशभर में करीब 15 लाख रोजगार अवसरों का सृजन हो चुका है।

PM-VBRY का मुख्य लक्ष्य रोजगार सृजन को बढ़ावा

PM-VBRY का मुख्य लक्ष्य रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, नौकरियों को औपचारिक बनाना और श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है। यह योजना युवाओं को संगठित क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 तक का प्रोत्साहन 

इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है। वहीं नियोक्ताओं को प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए 3,000 रुपये प्रतिमाह तक का लाभ मिलता है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यह लाभ चार सालों तक और अन्य क्षेत्रों में दो वर्षों तक दिया जाएगा।

दो सालों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार 

PM-VBRY का कुल बजट 99,446 करोड़ रुपये है और इसका लक्ष्य दो सालों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसर पैदा करना है। इनमें लगभग 1.92 करोड़ ऐसे युवा शामिल हैं जो पहली बार नौकरी करेंगे।

सरकार का मानना है कि यह योजना भारत में रोजगार आधारित विकास को मजबूत करेगी और युवाओं को स्थिर तथा औपचारिक रोजगार उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News