रेल यात्रियों को PM मोदी का बड़ा तोहफा ! हरियाणा-पंजाब और यूपी जाने वाली ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
Udaipur Times, Railway news : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी वाराणसी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशी की खबर है। PM मोदी शुक्रवार को नई ट्रेन संख्या 04686 संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बताया जा रहा है कि इस नई ट्रेन की शुरुआत से पंजाब और हरियाणा से उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, कल उद्घाटन के दिन यह ट्रेन जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है। 17 जुलाई की शाम ठीक 19:00 बजे यह ट्रेन पहली बार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन के आगमन को लेकर अंबाला कैंट स्टेशन पर भव्य स्वागत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। स्थानीय नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा ट्रेन का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
खबरों की माने तो शुरुआती तौर पर स्पेशल रूप में चलने के बाद, जल्द ही इस गाड़ी को नियमित कर दिया जाएगा। नियमित होने पर यह ट्रेन नए नंबर 14624/14625 के साथ सप्ताह में तीन दिन (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) संचालित होगी। साथ ही इसका विस्तार पंजाब के छेहरटा स्टेशन तक कर दिया जाएगा, जिससे यह छेहरटा से वाराणसी के बीच पटरी पर दौड़ेगी।
