PM Surya Ghar 2.0 की होगी शुरुआत ! जाने बिना छत के सोलर, बैटरी वाले सिस्टम समेत क्या-क्या होंगे बदलाव ?
PM Surya Ghar 2.0 : केंद्र सरकार लोगों के हितों के लिए समय- समय पर योजना लागू करती रही है। इसी योजना के तहत PM सूर्य घर योजना ने देशभर में सौर ऊर्जा को लेकर नई क्रांति ला दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें की 13 फरवरी 2024 को इस योजना को 75,021 करोड़ रुपये के बजट से शुरू किया गया था। इस योजना के तहत मार्च 2027 तक 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर मुख्य लक्ष्य था। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 40 लाख से ज्यादा सिस्टम लगवाए जा चुके हैं और लोगों को काफी सुविधा मिली है। इसे देखते हुए सरकार ने योजना का दूसरा चरण यानी कि PM Surya Ghar 2.0 की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
सर्विस की मिलेगी गारंटी
जैसा की कई बार देखा गया है कि सोलर पैनल लगाने वाली छोटी कंपनियां समय के साथ बंद हो जाती हैं। जिस कारण उन लोगों को सर्विस नहीं मिल पाती जिन्होंने उन कंपनियों से सोलर सिस्टम लगवाया होता है।
PM सूर्य घर 2.0 में सरकार ऐसे नियम बनाने का सोच रही है, जिससे विक्रेताओं के लिए लंबे समय तक सर्विस देना जरूरी होगा। इससे सोलर पैनल लगवाने वालों को उस सिस्टम की पूरी उम्र के लिए सर्विस मिल पाएगी।
ग्रुप मीटरिंग की मिलेगी सुविधा
PM सूर्य घर योजना 2.0 में मुख्य उद्देश्य उन लोगों का भी ध्यान रखना है जिनके पास अपना घर या छत नहीं है। ऐसे लोगों के लिए ग्रुप और वर्चुअल नेट मीटरिंग को लाने की योजना बनाई जा रही है। इससे एक ही शेयर्ड सोलर सिस्टम का फायदा कई घरों या अपार्टमेंट के लोग मिलकर उठा सकेंगे।
बैटरी स्टोरेज पर फोकस
PM सूर्य घर योजना के शुरुआती चरण में लागत कम रखने के लिए बैटरी स्टोरेज वाले सिस्टम को शामिल नहीं किया गया था। हालांकि अब PM सूर्य घर योजना 2.0 के तहत बैटरी स्टोरेज की जरूरत को सरकार महसूस कर पा रही है। इस चरण में सरकार विचार कर रही है कि बैटरी सिस्टम को लोगों के घरों में लगाया जाए, ट्रांसफॉर्मर के पास लगाया जाए या फिर बिजली कंपनियों के स्तर पर लगाया जाए। इस चरण में सरकार स्टोरेज वाले सोलर सिस्टम भी योजना में शामिल कर सकती है। इसके अलावा उपकरणो की क्वालिटी और आम जनता के लिए बैंक लोन के प्रोसेस को आसान बनाने पर काम किया जा रहा है।
