पीएनबी डकैती का वांछित इनामी डकैत गिरफ्तार
उदयपुर 12 नवंबर 2019। शहर में पिछले माह हुई बहुचर्चित पंजाब नेशनल बैंक की मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया प्रतापनगर में 19 लाख 72 हज़ार की डकैती में प्रतापनगर पुलिस थाना को एक और इनामी बदमाश को धर दबोचने में सफलता हासिल हुई है।
पीएनबी डकैती काण्ड में मुख्य अभियुक्त मांगी लाल रेगर, मग्दान चारण के अपराध के षड्यंत्र में शामिल अपराधियों का सहयोग करने वाले मोहम्मद शरीफ, तथा अपराधियों को शरण देने वाले देवीलाल मीणा, मनोज कुमार गुर्जर को गिरफ्तार कर अभियुक्तों से 2 लाख 99 हज़ार 500 रूपये, घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो केम्पर, तीन मोबाइल फोन बरामद किये गए थे।
प्रकरण में शेष वंचित नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। दौरान तलाश प्रकरण के वांछित अभियुक्त भोला सिंह के बारे में मुखबिर से सूचना मिली।
प्रतापनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार अभियुक्त भोला सिंह पुत्र रघुवीर सिंह कुशवाहा निवासी श्रीगंगानगर को हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर से तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया।
इनामी अभियुक्त भोला सिंह से प्रतापनगर पूछताछ कर अनुसन्धान कर रही है।
