पीएनबी डकैती का मुख्य षड्यंत्रकर्ता गिरफ्तार

 मुख्य षड्यंत्रकर्ता अजमेर के ब्यावर निवासी भूपेंद्र सिंह को उदयपुर जिला पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल जेल से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। 
 
 | 
भूपेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानसिंह पर आरोप है की अपराध की योजना बनाकर अभियुक्तों को उदयपुर में इकठ्ठा कर बैंक लूटने का षड्यंत्र रचा था। 

उदयपुर 26 नवम्बर 2019। उदयपुर के मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतापनगर में हुई बहुचर्चित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई सशस्त्र डकैती के मुख्य षड्यंत्रकर्ता अजमेर के ब्यावर निवासी भूपेंद्र सिंह को उदयपुर जिला पुलिस ने पंजाब के फरीदकोट सेंट्रल जेल से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। 

मुख्य षड्यंत्रकर्ता अजमेर के ब्यावर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र ज्ञानसिंह पर आरोप है की अपराध की योजना बनाकर अभियुक्तों को उदयपुर में इकठ्ठा कर बैंक लूटने का षड्यंत्र रचा था। 

उल्लेखनीय है की 16 सितंबर 2019 को  पंजाब नेशनल बैंक की मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रतापनगर शाखा में सशस्त्र डकैती हुई थी जिसमे लूटेरो ने पिस्तौल की नोक पर 19 लाख 72 हज़ार रूपये लूट लिए थे। 

पुलिस ने अब तक इस मामले में 9 लोगो को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 7 लाख 49 हज़ार 440 रूपये, लूट की राशि से ख़रीदा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो केम्पर गाड़ी और एक पिस्टल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किया है। 

पुलिस अभियुक्तों से शेष साथी अभियुक्तों तथा लूट की राशि के बारे में पूछताछ कर रही है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News