ज़हरीले पदार्थ ने बनाया फतेहसागर को मछलियों की कब्रगाह

तीन दिन से लागतार फतेहसागर में मछलियां मरने के बाद जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने अम्बामाता पॉलिसी थाना को झील किनारे गश्त बढ़ाने एवं अवैध मछलियां पकड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। मत्स्य विभाग ने शनिवार को स्वरुप सागर-फतेहसागर लिंक नहर के मुहाने पर पायी गयी मृत मछलियों और पानी के नमूने की जांच की जिसमे ज़हरीले पदार्थ को मछलियों की तबाही का कारण पाया गया।

 | 
ज़हरीले पदार्थ ने बनाया फतेहसागर को मछलियों की कब्रगाह

तीन दिन से लागतार फतेहसागर में मछलियां मरने के बाद जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता ने अम्बामाता पॉलिसी थाना को झील किनारे गश्त बढ़ाने एवं अवैध मछलियां पकड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। मत्स्य विभाग ने शनिवार को स्वरुप सागर-फतेहसागर लिंक नहर के मुहाने पर पायी गयी मृत मछलियों और पानी के नमूने की जांच की जिसमे ज़हरीले पदार्थ को मछलियों की तबाही का कारण पाया गया। उल्लेखनीय है की फतेहसागर झील का पानी शहर के पेयजल के रूप में सप्लाई किया जाता है। ऐसी स्थिति में मत्स्य विकास अधिकारी ने मृत मछलियों की जांच रिपोर्ट के साथ ऐ डी एम (सिटी), यू आई टी और अम्बामाता पुलिस को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता से अवगत करवाया है। जिस स्थान मृत मछलिया पाई गई है वहां पर कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से कांटा डालकर मछलिया पकड़ते है। इन्ही लोगो पर झील में ज़हरीला पदार्थ डालने का शक जताया जा रहा है। मत्स्य विभाग के पूर्व उप निदेशक इस्माइल अली दुर्गा, झील प्रेमी तेजशंकर पालीवाल और डॉ अनिल मेहता ने ऐसे शरारती तत्वो के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही कराने मांग की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News