लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली पोलरिस कंपनी का पर्दाफाश

उदयपुर 24 अगस्त 2019, शहर के सवीना थाना पुलिस ने हिरणमगरी सेक्टर 11 में मोती टावर स्थित एक फर्जी कम्पनी पोलरिस सर्विस इंडिया लिमिटेड का खुलासा किया है। उक्त कम्पनी ने लोगो को लोन दिलाने के नाम धोखाधड़ी कर लाखो रूपये की ठगी कर डाली है। पुलिस ने कम्पनी के ऑफिस से लोन के दस्तावेज़, फोन, ग्राहकों से रूपये प्राप्त करने की कुल 35 रसीदे भी बरामद की है।

 | 

लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली पोलरिस कंपनी का पर्दाफाश उदयपुर 24 अगस्त 2019, शहर के सवीना थाना पुलिस ने हिरणमगरी सेक्टर 11 में मोती टावर स्थित एक फर्जी कम्पनी पोलरिस सर्विस इंडिया लिमिटेड का खुलासा किया है। उक्त कम्पनी ने लोगो को लोन दिलाने के नाम धोखाधड़ी कर लाखो रूपये की ठगी कर डाली है। पुलिस ने कम्पनी के ऑफिस से लोन के दस्तावेज़, फोन, ग्राहकों से रूपये प्राप्त करने की कुल 35 रसीदे भी बरामद की है।

पुलिस ने बताया की उक्त कम्पनी के डायरेक्टर सांवरसिंह, मैनेजर शिव सिंह कोर्डिनेटर विजय और अन्य कर्मचारी द्वारा लोन देने के लिए सम्पर्क कर लोगो से लोन की लिए दस्तावेज़ प्राप्त कर पत्रावली तैयार कर लोन चार्ज के नाम से लाखो रूपया प्राप्त कर लोन स्वीकृत कर लोन चार्ज की राशि हड़प जाते थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

पुलिस ने बताया की अक्सर यह लोग राजस्थान के बाहर एमपी, महाराष्ट्र के लोगो को टोल फ्री नंबर का इस्तेमाल कर फंसाते थे। इस कम्पनी ने आज तक किसी को लोन नहीं दिलाया। उक्त फर्जी कम्पनी रियल एस्टेट और वेब डेवलपिंग के कार्य भी करने का दावा कर रही है।

पुलिस ने कम्पनी और कर्ताधर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड सविंधान की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News