पुलिस ने आर्म्स एक्ट में युवक को पकड़ा

कल रात भूपालपुरा थाने के अंतर्गत पाठों की मगरी निवासी उदय सिंह के घर तोड़ फोड़ करने के बाद प्रताप नगर थाना क्षेत्र में शराब की दुकान पर तोड़-फोड़ कर रहे कांस्टेबल के बेटे को तलवार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 | 

प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि कल रात अरविन्द सिंह पुत्र भैरोसिंह निवासी पाटिया द्वारा केशव नगर स्थित शराब की दुकान पर तोड़ – फोड़ करने की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविन्द को तलवार के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अरविन्द को आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया हैं, एंव पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

जानकारी है की भूपालपुरा पुलिस ने अरविन्द को कल प्रोटेक्शन वारंट पर हिरासत में लेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News