पुलिस ने लिया 25 से अधिक गरदुल्लो को गिरफ्त में
शहर की पुलिस ने आज संयुक्त कारवाई करते अलग-अलग क्षेत्रों से नशाखोरों को गिरफतार किया है। पकडे गए नशाखोरों में से एक पास से पुलिस ने लगभग 3 ग्राम से अधिक स्मैक भी जब्त कि है।

शहर की पुलिस ने आज संयुक्त कारवाई करते अलग-अलग क्षेत्रों से नशाखोरों को गिरफतार किया है। पकडे गए नशाखोरों में से एक पास से पुलिस ने लगभग 3 ग्राम से अधिक स्मैक भी जब्त कि है।
सौभाग्य सिंह, सूरजपोल थानाधिकारी ने बताया की पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा के निर्देश पर अलग अलग थानों द्वारा कारवाई करते हुए 25 से अधिक गरदुल्लो को गिरफतार किया गया है, जिसमें सुरजपोल थाना क्षेत्र से 13, हाथीपोल थाना क्षेत्र से 2, अम्बामाता थाना क्षेत्र से 9 और घंटाघर थाना क्षेत्र से 4 नशाखोरो को गिरफतार किया गया।
गिरफ़्तारी के बाद इन्हे कोर्ट मे पेश किया गया, जहा से उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा इस प्रकार की कारवाई करने का मुख्य उद्देश्य शहर में बढती नशाखोरी को रोकना है।