टटलू गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

आज सूरजपोल पुलिस ने एक प्रार्थी की शिकायत पर हरियाणा की कुख्यात टटलू गैंग के दो सदस्यों को नकली सोने के बिस्कुट बेचते हुए रंगे हाथों प्रतापनगर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ कर गिरोह के बाकि सदस्यों का भांडा फोड़ेगी।

 | 
टटलू गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा आज सूरजपोल पुलिस ने एक प्रार्थी की शिकायत पर हरियाणा की कुख्यात टटलू गैंग के दो सदस्यों को नकली सोने के बिस्कुट बेचते हुए रंगे हाथों प्रतापनगर से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ कर गिरोह के बाकि सदस्यों का भांडा फोड़ेगी।

पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि अशोक विहार निवासी कैलाश चन्द्र की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए प्रताप नगर से मननान(25) पुत्र रहमान निवासी मेवात, हरियाणा और अली जहान(25) पुत्र फजम खान को गिरफ्तार किया।

कैलाश ने पुलिस को बताया कि दोनो युवक उसे तीन सोने की ईट 5 लाख में बेच रहे थे, जिसपर कैलाश ने उन्हें दो लाख रुपए दे दिए थे।

टटलू गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा

कैलाश ने अपने पैसे डूबने के डर से पुलिस को पूरा मामला बताया। आज पुलिस ने टीम बनाकर कैलाश के साथ प्रतापनगर गए, जहाँ दोनों आरोपियों को रंगे हाथों बिस्कुट के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कैलाश के 2 लाख रुपए, चार मोबाईल व नकली सोने के बिस्कुट बरामद किये।

शर्मा ने बताया कि टटलू गैंग के सदस्यों के खिलाफ लुटपाट, मारपीट व अन्य कई मुकदमे हरियाणा में दर्ज हैं। उदयपुर पुलिस ने हरियाणा पुलिस को सूचित कर दिया है, तथा दोनों युवकों से पूछताछ करेगी व बाकि सदस्यों को दबोचेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News