पंजाब में दिनदहाड़े पुलिस ASI की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर मारी गोलियां

 | 

Udaipur Times, Punjab News : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के अमृतसर के मजीठा में आज सुबह-सुबह ड्यूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के एक ASI की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने ASI को दो गोलियां मारीं, जिसके तुरंत बाद घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गए।

खबरों की माने तो, जानकारी मिली है की गोलियां लगने से ASI गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्होंने थोड़ी ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृत पुलिसकर्मी की पहचान जोगा सिंह के रूप में हुई है। Punjab News

इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। Punjab News

गुरदासपुर के थे ASI

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस के ट्रैफिक विभाग में तैनात ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के बांगर में गांव घणिए के रहने वाले थे। सुबह करीब 6 बजे वह अपनी स्कूटी (PB06BJ-6614) पर ड्यूटी के लिए अमृतसर जा रहे थे। मजीठा से करीब 1 KM पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को रास्ते में घेरा। Punjab News

मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान ASI को 2 गोलियां लगीं। एक सीने के बाईं तरफ और दूसरी कमर पर। इससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, सुबह का समय था, इसलिए उनकी मदद के लिए कोई नहीं पहुंच सका, जिससे उन्होंने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। Punjab News

पुलिस ने जांच शुरू की

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही SSP सुहेल मीर कासिम, DSP कमलमीत सिंह और SHO करमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए हैं। गोलियों के खोल भी मौके से बरामद हुए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News