पुलिस ने पकड़ा 14 लाख का गुटखा
राज्य में गुटखे की बिक्री पर रोक लगने के बाद पहली बार उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो गोदामों पर छापे मारकर भारी मात्र में गुटखे के पाउच जब्त किए हैं। पुलिस और फ़ूड एंड सेफ्टी अधिकारियो द्वारा की गई इस संयुक्त कार्यवाही में 14 लाख के गुटखे के पाउच बरामद किये हैं।

हिरण मगरी पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिलने पर पुलिस ने फ़ूड एंड सेफ्टी अधिकारीयों के साथ मिलकर छापा मारकर 4,50,121 गुटखे के पाउच बरामद किए।
पुलिस ने इस मामले में ललित व लोकेश पर फ़ूड एंड सेफ्टी अधिनियम के तहत चालान बनाए हैं। इस कार्यवाही में वृताधिकारी सुभाष मिश्रा, थानाधिकारी कैलाश खटिक और खाध्य अधिकारी अनिल भारद्वाज शामिल थे।
वहीँ दूसरी बड़ी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा चिकित्सा अधिकारी आर.एन बैरवा ने नाडा खाड़ा, धान मंडी में डी.एम मार्केटिंग पर छापा मारकर 35 हजार गुटखे के पाउच (जिनका बाजारी मुल्य 1 लाख रुपये है) जब्त किए।
पुलिस द्वारा राज्य में निषेध होने के बावजूद बिक रहे गुटखो की बिक्री पर लगाम कसने के लिए यह कदम उठाया हैं, जिसमे पहली बार इतना मॉल पकड़ा गया है।