हरियाणा में पुलिस जांच अधिकारी गिरफ्तार, ₹20,000 की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News, फरीदाबाद : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB), फरीदाबाद ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना BPTP, फरीदाबाद में तैनात जांच अधिकारी (IO) जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत थाना SV & ACB, फरीदाबाद में दर्ज की गई है।
क्या था मामला-
इस संबंध में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई थी कि आरोपी जांच अधिकारी ने उसके विरुद्ध दर्ज शिकायत में कार्रवाई न करने तथा उसकी मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में ₹40,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी पहले ही ₹20,000 रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था तथा शेष ₹20,000 की मांग कर रहा था।
एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी जोगिंदर सिंह को ₹20,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।
