कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयार किया रूट डायवर्जन प्लान, हरियाणा के लोग इस रूट से जाएं

 | 
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने तैयार किया रूट डायवर्जन प्लान, हरियाणा के लोग इस रूट से जाएं

Udaipur Times, Kawad Yaatra Route : कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग) पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह व्यवस्था 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक लागू की जा सकती है। पांच अगस्त रात से 12 अगस्त रात तक दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले वाहनों का भी रूट परिवर्तित किया जाएगा।

पुलिस ने रूट प्लान मेरठ जोन और आसपास के जिलों के पुलिस अधिकारियों से तालमेल के बाद बनाया है। एनएच-68 पर दो अगस्त आधी रात से हल्के एवं मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में बाईं लेन पर टू-वे चलेंगे। इस मार्ग पर दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी। कांवड़ियों की संख्या व अन्य स्थितियों के आधार पर यातायात प्लान में बदलाव किया जा सकता है।

गाजियाबाद से यूपी गेट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 होते हुए डसना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे। वे राई से राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर सोनीपत-पानीपत-करनाल-सहारनपुर बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-344 होते हुए छुटमलपुर (सहारनपुर) से उत्तराखंड की ओर प्रस्थान करेंगे। ब्यूरो

हरियाणा के लोग इस रूट से जाएं

दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से आने वाले वाहनों को डसना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से खेकड़ा इंटरचेंज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे द्वारा देहरादून-सहारनपुर की ओर भेजा जाएगा। दिल्ली से वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए कुंडली, राई (जनपद सोनीपत, हरियाणा) पर राष्ट्रीय राजमार्ग-1 से सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर होते हुए सहारनपुर एवं उत्तराखंड की ओर जाएंगे। जिन्हें गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा जाना है, वे राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News