पुलिस ने बेसहारा लोगो के साथ साझा की नव वर्ष की खुशियां
उदयपुर 31 दिसंबर 2019। साल के आखिरी दिन और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राजस्थान पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक भूपेंद्र यादव की प्रेरणा से उदयपुर रेंज की पुलिस प्रमुख आई जी श्रीमती विनीता ठाकुर और जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस महकमे ने अनूठी पहल करते हुए समाज के अभावग्रस्त और ज़रूरतमन्दों के बीच जाकर कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए शॉल, स्वेटर और गर्म कपड़ो इत्यादि उपहार भेंटकर नव वर्ष की खुशिया साझा की।
वही जिला पुलिस अधीक्षक ने गुजरात के सूरत से रेस्क्यू करवाए गए 60 बच्चों को देवाली स्थित संस्था "अपना घर" में प्राश्रय दिलवाया गया। जहाँ इन गरीब बच्चो को अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार, गिर्वा वृत्ताधिकारी श्रीमती प्रेम धणदे एवं गोवर्धन विलास थानाधिकारी चेनाराम पाचार और मानव तस्करी निरोधी यूनिट के पुलिस निरीक्षक श्याम सिंह चारण और गोवर्धन विलास पुलिस थाना स्टाफ ने बच्चो को कपडे, जूते, जुराब, फल और टॉफियां वितरित की।
उक्त बच्चो की देखभाल हेतु सादा वर्दी में पुलिस कर्मी भी नियुक्त किये गए। वहीँ बच्चो के परिजनों से सम्पर्क कर बच्चो को उन्हें सौंपे जाने की कार्यवाही भी की जा रही है।
