हरियाणा में पुलिस थाना ASI गिरफ्तार, 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा

 | 
हरियाणा में पुलिस थाना ASI गिरफ्तार, 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। ACB ने हरियाणा के करनाल के कुंजपुरा थाना में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी पर जमीन के रास्ते के विवाद में कार्रवाई करने के बदले पैसे लेने का आरोप है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी को काबू कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। ACB की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी दो महीने पहले ही HC से ASI के पद पर प्रमोट हुआ था। Haryana News

दो बार ली गई रिश्वत

जानकारी के अनुसार रिंडल गांव के शिकायतकर्ता ऋषिपाल ने बताया कि उनके गांव में जमीन के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दी थी और मौके पर जांच की मांग की थी, लेकिन संबंधित SI ने कोई सुनवाई नहीं की। खबरों की माने तो इसके बाद गांव के लोगों के दबाव में 20 हजार रुपए में समझौता कराया गया, हालांकि पहले 50 हजार की डिमांड की गई थी। Haryana News

ऋषिपाल के अनुसार, 10 हजार रुपए एक दिन पहले और 10 हजार रुपए आज दिए गए। दोनों ही बार पैसे थाने के रसोईघर में ASI अनुज को दिए गए। आरोपी लगातार मामले को टाल रहा था और कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था।

जाल बिछाकर पकड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक जब शिकायतकर्ता को पता चला कि आरोपी रिश्वत ले रहा है, तो उसने ACB से संपर्क किया। इसके बाद ACB टीम ने योजना बनाकर आज आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों को वेतन देती है, इसके बावजूद भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी इसी थाने के दो अधिकारी रिश्वत के आरोप में पकड़े जा चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News