हरियाणा में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी सस्पेंड, SP ने दिए आदेश

 | 
हरियाणा में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी सस्पेंड, SP ने दिए आदेश

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित कुमार जैन ने सख्त कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी रण सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रण सिंह क्षेत्र में चल रहे ओवरलोड डंपरों पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहे थे। इसके अतिरिक्त, अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण छापेमारी के दौरान भी उनकी गंभीर लापरवाही सामने आई थी। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबन के आदेश जारी किए। Haryana News

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर झिरका सदर थाने में जल्द ही नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थाना और चौकी प्रभारियों में भी अपनी ड्यूटी के प्रति जवाबदेही और सतर्कता बढ़ गई है। Haryana News

उन्होंने जोर देकर कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News