हरियाणा में पुलिस सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, ACB ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फतेहाबाद यूनिट ने भट्टू थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर रामपाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ACB की टीम ने इंस्पेक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट परिसर से ही दबोच लिया। Haryana News
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी SI ने एक मामले में कार्रवाई के एवज में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के बाद ACB की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की अवैध वसूली की थी या नहीं।
