पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

उदयपुर जिले के झल्लारा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय दुपहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की चार बाइक भी बरामद की है।पुलिस ने शक के आधार पर अंकित पुत्र हरजी मीणा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की तो उसने अपने साथियो देवीलाल पुत्र हरजी मीणा, प्रकाश उर्फ़ मोहनलाल पुत्र लिम्बाराम मीणा एवं मझावतो का गुडा निवासी मावाराम पुत्र पुंजा मीणा के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया।

 | 
पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

उदयपुर जिले के झल्लारा थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय दुपहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की चार बाइक भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया की गत 13 अप्रैल को डगर फलां खारवा निवासी मगनलाल पुत्र देवा मीणा ने बस स्टैंड से अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में उसने अंकित मीणा पर चोरी का शक जताया था। पुलिस ने शक के आधार पर अंकित पुत्र हरजी मीणा को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू की तो उसने अपने साथियो देवीलाल पुत्र हरजी मीणा, प्रकाश उर्फ़ मोहनलाल पुत्र लिम्बाराम मीणा एवं मझावतो का गुडा निवासी मावाराम पुत्र पुंजा मीणा के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया।

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उदयपुर, अहमदाबाद, आसपुर, झल्लारा आदि स्थानों से दुपहिया वाहनों की चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर डगार तालाब किनारे छिपाकर राखी चोरी की गाड़िया भी बरामद की है। आरोपियो से और भी कई वारदाते खुलने की सम्भावना है। बताया जाता हे आरोपी अपने मौज शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी किया करते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News