सारथी अभियान के तहत महिलाओ को मज़बूत बनाएगी पुलिस
राजस्थान पुलिस और स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो की टीम सारथी अभियान में लड़कियों और महिलाओ को जोड़कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग सशक्त बनाए रखने एवं उन्हें स्वावलम्बी बनाएगी। स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो एसपी पंकज चौधरी ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया की इस अभियान का उद्देश्य राज्य की बेटियों को पुलिस प्रणाली, न्याय प्रकिया एवं सूचना के माध्यम से उनके अधिकारों की जानकारी देना है। महिलाओ को प्रशिक्षण के साथ अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए पुलिस द्वारा आत्मरक्षा ट्रेनिंग के साथ साथ कानूनी प्रक्रिया एवं बाधा से निपटने की, महिला एवं युवतियों को पुलिस में एफआईर दर्ज करवाने की प्रणाली की ट्रेनिंग दी जाएगी।
राजस्थान पुलिस और स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो की टीम सारथी अभियान में लड़कियों और महिलाओ को जोड़कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग सशक्त बनाए रखने एवं उन्हें स्वावलम्बी बनाएगी।
स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो एसपी पंकज चौधरी ने आज एक प्रेस वार्ता में बताया की इस अभियान का उद्देश्य राज्य की बेटियों को पुलिस प्रणाली, न्याय प्रकिया एवं सूचना के माध्यम से उनके अधिकारों की जानकारी देना है। महिलाओ को प्रशिक्षण के साथ अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए पुलिस द्वारा आत्मरक्षा ट्रेनिंग के साथ साथ कानूनी प्रक्रिया एवं बाधा से निपटने की, महिला एवं युवतियों को पुलिस में एफआईर दर्ज करवाने की प्रणाली की ट्रेनिंग दी जाएगी।
सारथी अभियान के तहत महिला एवं युवतियों को पुलिस सम्पर्क , कानूनी परामर्श, पुलिस वेब पोर्टल, नए एप्प, पुलिस वर्कशॉप, फेस टू फेस, जैसे कार्यक्रम के ज़रिये जोड़ा जायेगा। इस अभियान के तहत एक लाख से अधिक बालिकाओ को प्रशिक्षण दिया जायेगा। बाद में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सीधे राज्य पुलिस से जोड़कर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।