पुलिस-वकील हुए गुत्थम गुत्था

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कई फ़ीट ऊँचे लगे पोस्टर पर कालिख लगा नीचे उतरे अधिवक्ता को पुलिस के जवानों ने घेर लिया तभी वकीलों का एक समूह पुलिस से उलझ अपने साथी को छुड़वाने के कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस के आला अधिकारी, एम बी सी के जवान और वकील बुरी तरह उलझ गए पर आखिर में वकीलों ने अपने साथी को बचा लिया।

 | 

पुलिस-वकील हुए गुत्थम गुत्थामुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कई फ़ीट ऊँचे लगे पोस्टर पर कालिख लगा नीचे उतरे अधिवक्ता को पुलिस के जवानों ने घेर लिया तभी वकीलों का एक समूह पुलिस से उलझ अपने साथी को छुड़वाने के कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस के आला अधिकारी, एम बी सी के जवान और वकील बुरी तरह उलझ गए पर आखिर में वकीलों ने अपने साथी को बचा लिया।

पुलिस-वकील हुए गुत्थम गुत्था

घटना आज दोपहर कोर्ट चौराहे पर उस वक़्त घटी जब सारे अधिवक्ता बार एसोसिएशन और मेवाड़ वागड़ हाई कोर्ट बेंच संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुख्य मंत्री के खिलाफ एक सद्बुद्धि यज्ञ में शामिल हुए थे इसी दौरान कोर्ट चौराहे पर लगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वागत पोस्टर पर कालिख पोती गयी । गहलोत आज शाम अपने सलुम्बर दौरे के बाद उदयपुर शहर में एक ख़ास कार्यक्रम में हिस्सा लेने आने वाले है।

पुलिस-वकील हुए गुत्थम गुत्था

अशोक गहलोत की 5 सितम्बर वाली उदयपुर यात्रा में वकीलों ने जम कर विरोध प्रदर्शन किया था जिसमे पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा उसी घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है साथ ही सी एम गहलोत के उदयपुर में हाई कोर्ट को स्थापित करने को लेकर दिए गए बयान भी कोई शुभ संकेत नहीं दे रहे थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News