हरियाणा में पुलिसकर्मी के बेटे ने रचा इतिहास, IIT-JEE Advanced परीक्षा 2026 में मारी बाजी
Udaipur Times, Success Story, गुरुग्राम 21 जुलाई 2026 : गुरुग्राम पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि गुरुग्राम पुलिस में कार्यरत निरीक्षक दिनेश सिंह के पुत्र युद्धवीर राणा ने वर्ष 2026 में आयोजित IIT-JEE Main एवं IIT-JEE Advanced परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए IIT-JEE Advanced परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 8371 तथा IIT-JEE Main परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5372 प्राप्त की है।
इस शानदार सफलता के उपरांत उनका चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ में बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गुरुग्राम पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल है।
आज दिनांक 21.07.2026 को श्री शिवास कविराज, आईपीएस, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा निरीक्षक दिनेश सिंह, जो वर्तमान में पुलिस थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, के पुत्र युद्धवीर राणा को वर्ष 2026 में आयोजित IIT-JEE Main एवं IIT-JEE Advanced परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
युद्धवीर राणा एक होनहार एवं मेहनती छात्र हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में 97.40 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके उपरांत उन्होंने IIT-JEE की तैयारी की। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित IIT-JEE Main परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 5372 तथा IIT-JEE Advanced परीक्षा-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 8371 प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। वर्तमान में उनका चयन IIT रोपड़ में बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) के लिए हुआ है।
युद्धवीर राणा की इस उपलब्धि पर गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
