बकरी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपनी हत्या कि सजा पूरी कर लोटते ही विनोद गुर्जर उर्फ़ (बकरी) के नाम अलग-अलग थानों में मारपीट व डराने धमकाने के मामले दर्ज हो गए हैं, जिसकी कार्यवाही में हिरण मगरी पुलिस ने बकरी को धर दबोचा।

 | 

हिरण मगरी पुलिस ने बताया 3 दिसम्बर को सेक्टर-3 निवासी कपिल महावर ने लाल मगरी निवासी विनोद गुर्जर (बकरी) तथा शांति लाल, गोपाल परदेसी, सूरज परदेसी व रामलाल हरिजन के खिलाफ घर में घुस कर कपिल के भाई दिनेश, राहुल और बहन हेमलता तथा बिच बचाव में आए कपिल से मारपिट करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसकी कारवाही में पुलिस ने बकरी को कल कालका माता रोड से अपनी हिरासत में लिया, पुलिस ने बताया बकरी को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड माँगा है।

जानकारी में पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में सभी आरोपी को पकड़ लिया था और बकरी वांछित चल रहा था, बकरी की तलाश हाथी पोल पुलिस भी कर रही थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News