Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नारनौल में एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लोगों ने पुलिसवाले पर चिट्टा बेचने का आरोप लगाते हुए थाना घेरे था। करीब 40 मिनट तक थाने के बाहर जमकर हंगामा चला।
मिली जानकारी के मुताबिक तब सिटी थाना SHO वीरेंद्र सिंह ने कहा था कि हंगामा करने वाले लोगों ने शराब पी हुई थी। पुलिसकर्मी मोहल्ले में दूध खरीदने जाता था। चिट्टा बेचने का कोई मामला सामने नहीं आया। उधर, SP के आदेश पर पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया। Haryana News
जानकारी के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया। DSP भारत भूषण का कहना है कि नशे बेचने के आरोपों की अभी जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8 बजे बड़ा मोहल्ले के लोगों ने सिटी थाने के बाहर हंगामा किया था। लोगों ने एक्सीक्यूटिव हेड कॉन्स्टेबल (EHC) संजय पर चिट्टा बेचने का आरोप लगाया था। काफी देर तक थाने के बाहर प्रदर्शन हुआ। Haryana News
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात ही महेंद्रगढ़ SP दीपक कुमार के संज्ञान में पहुंचा। उनके आदेश पर हेड कॉन्स्टेबल संजय का मेडिकल चेकअप हुआ। बुधवार को आई रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई। इसके बाद SP ने हेड कॉन्स्टेबल के सस्पेंशन के आदेश जारी कर दिए।
DSP भारत भूषण ने मिली जानकारी के मुताबिक बताया- लोगों ने आरोप लगाया कि EHC संजय शराब के नशे में है और नशीले पदार्थों की बिक्री करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कर्मचारी का मेडिकल करवाया। मेडिकल रिपोर्ट में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। Haryana News
DSP ने जानकारी के अनुसार बताया कि नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े आरोपों को लेकर अभी तक कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। हालांकि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में यदि कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।