चुनाव के मद्देनज़र पुलिस का शहर में फ्लैग मार्च

उदयपुर 24 अप्रैल 2019, आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़र जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव सम्पन्न करने की कवायद में जुटी पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक कैलाशचंद्र बिश्नोई के आदेश पर उदयपुर शहर में जिला पुलिस के जवानो ने अर्द्धसैनिक बल आरएसी के जवानो साथ कदमताल करते हुए फ्लैग मार्च किया।

 | 

फ्लैग मार्च सूरजपोल थाने के किशनपोल, रज़ा कॉलोनी, गली नंबर 1, 2, 3 ,4, गोसियाँ कॉलोनी, इंद्रा नगर बीड़ा, खांजीपीर, जवाहर नगर, पटल सर्कल तक किया गया वहीँ सवीना क्षेत्र के पथिक नगर, कच्ची बस्ती, तितरड़ी व बरकत कॉलोनी, सीए सर्कल, हिरणमगरी सेक्टर तीन, चार, पांच, और छह में तथा पुलिस कण्ट्रोल रूम से देहलीगेट, धोलीबावड़ी, भड़भूजा घाटी, मोचीवाड़ा, बड़ा बाजार, घंटाघर, मोती चोहट्टा, हरवेंन जी का खुर्रा, हाथीपोल, लोहा बाजार, चमनपुरा, भुवाणा, सुखेर, चिरवा से कैलाशपुरी तक फ्लैग मार्च किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

फ्लैग मार्च में जिला पुलिस के जाप्ते में नूर मोहम्मद आरपीएस (प्रशिक्षु), सवीना पुलिस थानाधिकारी संजीव स्वामी, हनवंत सिंह राजपुरोहित, नियति शर्मा आरपीएस (प्रशिक्षु) मय जाप्ता शामिल रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News