राजनैतिक पार्टियों ने मुसलमानो को वोट बैंक कि तरह इस्तमाल किया – युनुस शैख़
राजनैतिक पार्टियों द्वारा मुस्लिम समाज के साथ भेदभाव रखने को लेकर मुस्लिम महासभा राजस्थान ने आज लेक सिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम समाज के सभी नेता शामिल थे।
राजनैतिक पार्टियों द्वारा मुस्लिम समाज के साथ भेदभाव रखने को लेकर मुस्लिम महासभा राजस्थान ने आज लेक सिटी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुस्लिम समाज के सभी नेता शामिल थे।
मुस्लिम महासभा राजस्थान के राष्ट्रिय अध्यक्ष एंव संस्थापक युनुस शैख़ ने कहा की जबसे विधानसभा का गठन हुआ है तब से लेकर अब तक उदयपुर सम्भाग कि 28 विधानसभा में से किसी भी राजनैतिक पार्टी ने मुस्लीम समाज के एक भी दावेदार को प्रत्याशी नहीं चुना है। सभी राजनैतिक पार्टियो ने मुसलमानो को वोट बैंक कि तरह इस्तमाल किया और किसी भी मुस्लिम को यूआईटी, नगर परिषद, नगर निगम, विधायक व सांसद के रूप में कभी मोका नहीं दिया।
मुस्लिम महासभा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्श ने कहा की, मुस्लमानो के साथ सभी पार्टीयों द्वारा भेदभाव किया गया जिसकी वजह से सभी मुस्लमानो में आक्रोश हे, अगर उदयपुर शहर के लिए मुस्लिम उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया तो शहर कि इस सिट पर 40 हजार मुस्लिम वोटरों के लिए जुझारू उम्मीदवार चुनाव के मैदान में उतारेंगे।