गर्माने लगी शहर कांग्रेस गुटों में राजनीति

शहर में पिछले दिनों भंग हुई कांग्रेस की कार्यकारिणी के चलते, नई कार्यकारिणी गठन करने हेतु उदयपुर आए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता से मिलने के लिए आज सर्किट हॉउस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के साथ-साथ कार्यकर्ताओ की रेलमपेल रही।

 | 

कार्यकर्ताओं ने मेहता को अपने-अपने तरीको से लुभाने के प्रयास किए। मेहता से मिलने आए कार्यकर्ताओ ने उन्हें मेवाड़ी पगड़ी व फुल मालाए पहनाकर उनका अभिवादन किया।

सर्किट हॉउस के बन्द कमरे में मेहता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ ने नई कार्यकारिणी व कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों पर चर्चा की। इस बन्द कमरे की राजनीति से मिडिया को भी परे रखा गया था।

गर्माने लगी शहर कांग्रेस गुटों में राजनीति

मेहता ने बातचीत में बताया है कि जल्द ही शहरवासियों की सेवा में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी होगी। मेहता ने कहा कि कार्यकारिणी में जो भी सदस्य चुने जाएँगे, और नई गठित होने वाली कार्यकारिणी पर जयपुर से मोहर लगेगी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार शहर से कार्यकारिणी के लिए दो गुट उभर कर सामने आए हैं जिसमें रघुवीर सिंह व नीलिमा सुखाडिया के नाम चर्चाओ में है।

इस मौके पर कांग्रेस नेता एंव पूर्व बांसवाडा विधायक रमेश पण्डया, नीलिमा सुखाडिया, त्रिलोक पुर्बिया और की दिग्गज नेता सर्किट हॉउस में उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News