केंद्र के बाद शहरों में राजनीति गरमाई

झीलों की नगरी में पिछले दो दिनों में भा.ज.पा के युवा मोर्चा के छ: सदस्यों को गुट विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी से निष्कासित किया गया, कल निष्कासित हुए सदस्यों ने फेसबुक पर कमेन्

 | 

केंद्र के बाद शहरों में राजनीति गरमाई

झीलों की नगरी में पिछले दो दिनों में भा.ज.पा के युवा मोर्चा के छ: सदस्यों को गुट विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी से निष्कासित किया गया, कल निष्कासित हुए सदस्यों ने फेसबुक पर कमेन्ट करने के मामले में भूपालपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

आज सुबह इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया जब निष्कासित किये गए नाम में दो जानो ने भा.ज.पा के युवा मोर्चा के सदस्य होने से साफ मना कर दिया। जानकारी अनुसार पिछले दिनों समाचार पत्रों में भा.ज.पा के युवा मोर्चा के छ: सदस्य जिसमे ललित तलेसरा, रूपेश जैन, धर्मेंद्र सोनी, विक्रमजीत सेन, रमनदीप सिंह व जिनेन्द्र गहलोत को पार्टी से निकाले जाने की खबर प्रकाशित हुई थी। इन छ: नामो में से विक्रमजीत सेन, जिनेन्द्र गहलोत ने पार्टी के सदस्य होने से साफ मना किया है, और उन्हें यह जानकारी समाचार पत्रों व फेसबुक के एकाउंट से मिली।

इस मामले में विक्रमजीत सेन से बात करने पर उन्होंने बताया की विक्रम ने कभी किसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण ही नहीं करी और सदस्य न होते हुए भी निष्कासन में नाम जारी कर दिया गया है। विक्रम ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात कि जानकारी समाचार पत्रों से ही मिली है।

जिनेन्द्र गहलोत ने बताया उनका कभी भा.ज.पा के युवा मोर्चा से वास्ता नहीं रहा फिर भी उनके नाम का निष्कासन निकाल दिया, गहलोत ने कहा कि की उनके फेसबुक एकाउंट पर दो दिन से परेशान हो चुके है।

निष्कासित हुए सदस्यों में ललित तलेसरा ने कहा कि जब करोड़ीमल मीणा 12 जून 2010 में उदयपुर में आए थे उस दौरान शहर विधायक सहित भा.ज.पा के युवा मोर्चा के सदस्यो ने उनका साथ दिया था, तलेसरा ने कहा अगर उन्हें पार्टी से निकालना सही है तो पहले उन सभी पर पार्टी द्वारा कारवाही की जाए जो करोड़ी के साथ आन्दोलन में शामिल थे।

इस पुरे मामले के बारे में भा.ज.पा शहर जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि ‘समय आने पर सभी की सदस्यता के जवाब दिए जाएँगे तथा जो भी कार्यकर्ता पार्टी कि गरिमा के खिलाफ कदम उठाएगा उसे निष्कासित किया जाएगा’।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News