मतदान केन्द्र आनलाइन होंगे, पायलेट प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर जिले का चयन
उदयपुर जिले की समस्त विधानसभाओं में प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के आवेदन पत्रों एवं मतदान केन्द्रों को आनलाइन करने के लिए बुधवार को जिले के सभी र्इआरओ को इसका प्रशिक्षण दिया गया । मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित करने तथा समस्त प्रकार के आवेदन पत्रों को आनलाइन करने के लिए उदयपुर जिले को पायलेट प्रोजेक्ट […]
उदयपुर जिले की समस्त विधानसभाओं में प्राप्त होने वाले सभी प्रकार के आवेदन पत्रों एवं मतदान केन्द्रों को आनलाइन करने के लिए बुधवार को जिले के सभी र्इआरओ को इसका प्रशिक्षण दिया गया । मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित करने तथा समस्त प्रकार के आवेदन पत्रों को आनलाइन करने के लिए उदयपुर जिले को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चयन किया गया है।
राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के तकनीकी निदेशक ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा साफ्टवेयर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके पश्चात कोर्इ भी मतदाता मतदाता सूचि में संशोधन करने, नाम जोड़ने या नाम हटाने के लिए सीधा ही आनलाइन कर आवेदन कर सकेगा।
आवश्यक कार्यवाही के पश्चात मतदाता द्वारा अंकित प्रविषिठ स्वत: ही मतदाता सूचि में दर्ज हो जाएगा। निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की सकती है। इस अवसर पर मजहर हुसैन ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।